फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU एनुअल फेस्टः पहले ही दिन चढ़ गया रंग

Sat, 15 Feb 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में वेलेंटाइन डे पर शुरू हुए वार्षिक फेस्ट ‘अंतरध्वनि’ के साथ छात्र-छात्राओं की डेट बेहद खास रही। बारिश के बावजूद पहले दिन ही छात्रों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर वेद प्रकाश ने की। इस दौरान उन्होंने एनसीसी परेड की सलामी भी ली। इसके साथ ही डीयू का वार्षिक फ्लॉवर शो भी शुरू हो गया।

पढ़ें: DU इन खास छात्रों को देगा वेलेंटाइन डे गिफ्ट

शुक्रवार सुबह से लगातार होती रही बारिश के बावजूद फेस्ट में छात्रों और शिक्षकों की काफी भीड़ देखने को मिली। साइंस प्लाजा, इंटरनेशनल प्लाजा, इनोवेशन प्लाजा में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। यहां छात्रों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिला। सुबह से शुरू हुआ मस्ती का दौर देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


छात्रों ने लोकनृत्यों, रॉक बैंड, शास्त्रीय नृत्य और अन्य कार्यक्रमों के जरिए खूब मस्ती की। सबसे खास रहा देर शाम शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो। 35 मिनट के इस शो में छात्रों ने खूब एंज्वॉय किया। इसके जरिए डीयू के ऐतिहासिक कहानी के बारे में बताया गया।

पढ़ें: DU से पीजी करना हो गया और आसान

कार्यक्रम में डीयू के तमाम विभागों और कॉलेजों ने स्टॉल लगाए हैं। जिसमें वह अपने बेस्ट फीचर को दिखा रहे हैं। फेस्ट के दौरान ज्यूरी बेस्ट स्टॉल का चयन करेगी। डीयू ने इस बार पहले से भी काफी बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक फेस्टिवल ‘अंतरध्वनि’ का आयोजन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें