फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: बीबीई, बीबीएस व बीएफआई के रिजल्ट जारी

Sat, 05 Jul 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विवि में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम (एफवाईयूपी) की समाप्ति के बाद बीएमएस से अलग होकर बने बीबीई, बीबीएस और बीएफआई पाठयक्रमों के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सफल छात्रों की काउंसलिंग के लिए संयुक्त रैंक भी जारी कर दी गई है। इसी 6 जुलाई से काउंसलिंग का दौर शुरू हो जाएगा।

बीते 26 जून को हुए प्रवेश परीक्षा के आधार पर जारी फाइनल लिस्ट में प्रवेश परीक्षा में हासिल अंक को 50 फीसदी वेटेज और 12वीं के अंक को 50 फीसदी वेटेज दी गई है।

मालूम हो कि इस बार साक्षात्कार को समाप्त कर दिया गया था। बीएमएस की 26 जून को हुई प्रवेश परीक्षा में लगभग 26 हजार छात्र शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के आधार पर 12,800 छात्रों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते साल तक कॉलेजों में चलने वाले बीबीई, बीएफआई, बीबीएस को जोड़ कर चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत बीएमएस बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी कोर्स शुरू किया गया था।

लेकिन अब एफवाईयूपी की वापसी के बाद अब दाखिले बीबीएस, बीबीई व बीएफआईए में होंगे। सामान्य वर्ग की काउंसलिंग के लिए साउथ कैंपस के फैकल्टी ऑफ एप्लॉयड सोश्ल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज को निर्धारित किया गया है।

जबकि आरक्षित वर्ग की काउंसलिंग साउथ कैंपस के एसपी जैन सेंटर में होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में 10 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग होगी। जबकि जरूरत पड़ने पर तीसरी काउंसलिंग 13 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें