फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: पहले दिन उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की रेस शुरू हो चुकी है। डीयू के 70 कॉलेजों की 54 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहले दिन आवेदन लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे तो कई सेंटरों का हाल बेहाल हो गया। दाखिले के पहले ही दिन कैंपस तो गुलजार रहा लेकिन आवेदन न मिलने से छात्र-छात्राओं में उदासी भी रही।

वहीं, ऑनलाइन आवेदन सिस्टम शुरू न होने के कारण और भी परेशानी आई। इसके चलते लोग आवेदन नहीं कर सके।

नहीं मिले फॉर्म

ऑफलाइन फॉर्म के लिए सेंटरों पर खासी भीड़ उमड़ी लेकिन ऑनलाइन सिस्टम अभी शुरू नहीं हो सका। डीयू के नॉर्थ कैंपस में बनाए गए चार सेंटरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

ज्यादा भीड़ की वजह से दौलत राम कॉलेज में आवेदन फॉर्म की बिक्री रोकी दी गई। यहां सिर्फ एससी और एसटी अभ्यर्थियों को फॉर्म मिले।

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 18 सेंटरों पर फार्म मिल रहे हैं।

मोबाइल एप ने भी दिया धोखा

डीयू एडमिशन के लिए सोमवार से ही ऑनलाइन आवेदन सिस्टम भी शुरू होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते आवेदन सेंटरों पर भीड़ जयादा बढ़ गई।

2 जून से 16 जून तक चलने वाली इस आवेदन प्रक्रिया के लिए डीयू ने मोबाइल एप भी लॉन्च किया था लेकिन वह‌ भी नहीं चला। इससे आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को और परेशानी हुई।

अ‌खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीयू कैंपस में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स के विरोध में प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस पाठ्यक्रम को समाप्त कर दिया जाए। विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इन सेंटरों पर मिल रहे हैं फॉर्म

--नॉर्थ दिल्ली-सेंट्रल दिल्ली--
- दौलत राम कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- हंसराज कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- एसजीटीबी कॉलेज (नॉर्थ कैंपस)
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन (शामनाथ मार्ग)
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (अलीपुर)
- जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (जवाहर लाल नेहरू मार्ग)
- कालिंदी कॉलेज (ईस्ट पटेल नगर)

--साउथ दिल्ली--
- देशबंधु कॉलेज (कालकाजी)
- एआरएसडी कॉलेज (धौलाकुआं)
- गार्गी कॉलेज (सिरीफोर्ट रोड)
- पीजीडीएवी कॉलेज (नेहरू नगर रिंग रोड)
- दयाल सिंह (लोधी रोड)

--ईस्ट दिल्ली--
- श्यामलाल कॉलेज (शाहदरा)
- विवेकानंद कॉलेज (विवेक विहार)
- महाराजा अग्रसेन कॉलेज (वसुंधरा एन्कलेव)

--वेस्ट दिल्ली--
- राजधानी कॉलेज (राजा गार्डन)
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (पंजाबी बाग)
- भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लॉड साइंस (द्वारका)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें