फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिलाः 'ये' किया तो रद्द हो जाएगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए अगर फर्जी दस्तावेज जमा कराए तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों के खिलाफ न केवल आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, बल्कि उनका दाखिला भी रद्द कर दिया जाएगा। जून में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया को लेकर प्रशासन इस बार सख्ती के मूड में है।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जेएम खुराना के मुताबिक, दाखिले के समय छात्र अपने असली और मूल दस्तावेजों की प्रति ही जमा कराएं।
विज्ञापन

हाल ही में सामने आए थे ये मुद्दे

प्रशासन इन सभी दस्तावेजों की जांच करेगा। कॉलेज भी अपने स्तर पर जांच करेंगे। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर छात्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जा सकता है। लिहाजा छात्र करियर के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास न करें।

गौरतलब है कि हाल ही में शहीद भगत सिंह और वेंकटेश्वर कॉलेज में फर्जी दाखिलों का मामला सामने आया था। इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने दाखिले के समय ही मूल प्रमाण पत्र जमा कराने की योजना बनाई थी।

किसी सूरत में छात्र अगर दाखिला रद्द कराकर किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला लेता है तो उसकी मार्कशीट के पीछे इस बात की मोहर लगाई जाती है। दाखिला रद्द कराने के 24 घंटे बाद मूल प्रमाण पत्र वापस किए जाने की योजना थी, लेकिन इस बार इस योजना को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें