फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच के डॉ. सुमन कोचर को मिला सम्मान

Tue, 28 Jan 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 स्थित रेडियोडायग्नोसिस एंड इमेजिंग विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट सुमन कोचर के बेहतरीन कार्य के बल पर उन्हें इंडियन कालेज आफ रेडियोलॉजी व इमेजिंग की फेलोशिप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


यह फेलोशिप उन चुनिंदा शख्सियत को ही दी जाती है, जिनका रेडियोडायग्नोसिस के क्षेत्र में विशेष योगदान रहता है।

प्रोफेसर कोचर का जीएमसीएच में विभाग को स्थापित करने में काफी योगदान है। अब तक उनके 60 से अधिक रिसर्च पेपर व आर्टिकल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं।

इतनी संख्या में उन्होंने दोनों जगहों पर अपने लेक्चर दे चुकी हैं। डा. सुमन कोचर के पास 30 से अधिक साल का अनुभव है। वे 2012 में इंडियन रेडियोलाजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन की नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 से 26 जनवरी को आगरा में आयोजित इंडियन रेडियोलाजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन की वार्षिक कांफ्रेंस में उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें