पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इन्वायरमेंट स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन मोर को बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया है।
उन्हें यह पुरस्कार पहले इंटरनेशनल फोरम ऑन एशियन वाटर इन्वायरमेंट टेक्नोलॉजी(आईएफएडब्ल्यूईटी) दिल्ली में दिया गया।
यह आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ टोकियो, साउथ एशिएन सेंटर फॉर वाटर इन्वायरमेंट टेक्नोलॉजी, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेएनयू, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की के सहयोग से आयोजित किया गया था।
डॉ. मोर को जमीन के नीचे पानी की क्वालिटी को लेकर किए गए शोध के लिए सम्मानित किया गया है।
डॉ. सुमन मोर ने पीजीआई में असिस्टेंट प्रोफेसर नितिमा भाटिया के सहयोग से रिसर्च पेपर तैयार किया।
डॉ. मोर के अभी तक 18 से अधिक रिसर्च पेपर नामी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. सुमन को पर्यावरण पर बेहतरीन शोध के लिए कई नेशनल और इंटरनेशनल स्कॉलरशिप भी मिल चुकी हैं।