आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 के एडमिट कार्ड सोमवार से डाउन लोड किए जा सकते हैं।
इसका ब्यौरा वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक jeeadvance2015 पर उपलब्ध है।
जेईई एडवांस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और उसकी स्क्रीनिंग के बाद एडमिट कार्ड डाउन लोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि एडमिट कार्ड 14 मई तक डाउन लोड किए जा सकते हैं।
आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र में एंट्रेंस टेस्ट कराने की तैयारी पूरी है। 24 मई को बीई, बीटेक, बी. आर्किटेक्चर और बी. प्लानिंग के पेपर दो पालियों में कराए जाएंगे। इसे लेकर कानपुर में भी सेंटर बनाए जा रहे हैं।