फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के लिए बंपर सैलरी वाली नौकरी

Wed, 26 Nov 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जनकपुरी और ताहिरपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सेवाएं जल्द बढ़ेंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेने के लिए सरकार ने सुपर स्केल तैयार किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एसबी शशांक का कहना है कि जो पद रिक्त हैं उस पर भर्ती के लिए विशेष पे स्केल तैयार किए गए हैं। पद सृजित कर दिए गए हैं जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर आ जाएंगे जिससे सर्जरी की सुविधाएं बढ़ेंगी।

प्रशासनिक सुधार विभाग ने 885 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत डॉक्टर, नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

न्यूरो सर्जन, कार्डियो सर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट पर विज्ञापन दिए जाने के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आ रहे थे। इसलिए विशेष प्रावधान के तहत इन पदों के पे स्केल बढ़ा दिए हैं। अब आसानी विशेष डॉक्टर आएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शीला दीक्षित की सरकार में बनाए गए दोनो सुपर स्पेशियलिटी शुरुआत में पीपीपी मॉडल पर चलाए जाने का फैसला था। लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। यही वजह है कि बाद में दोनों अस्पताल सोसायटी के हवाले किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें