पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
डिप्लोमा इन तिब्बतियन, डिप्लोमा इन बुद्दिस्ट स्टडीज की काउंसिलिंग 25 जुलाई को सुबह 10.30 बजे आर्ट ब्लॉक 5 में होगी।
उधर, डिप्लोमा एंड एडवांस डिप्लोमा कोर्स इन उर्दू और परशियन में काउंसिलिंग 25 जुलाई को सुबह 10 बजे संबंधित डिपार्टमेंट में होगी। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के समय मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आने होंगे।