चार वर्षीय पाठ्यक्रम को लेकर चले लंबे विवाद के बाद अब डीयू भविष्य में किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। यही वजह है कि शिक्षण सत्र 2014-15 में दाखिले के दौरान छात्रों को अंडरटेकिंग देनी होगी।
इसमें छात्रों को लिखकर देना होगा कि वे पूरे होशोहवास में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला ले रहे हैं।
डीयू में मंगलवार से दाखिले शुरू हो जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया को लेकर बनाई गई मॉनिटरिंग और एडवाइजरी कमेटी ने इसे लेकर नई अधिसूचना जारी की है।