डीएवी कालेज में छात्रसंघ व सांस्कृतिक मद की धनराशि लगभग 13 लाख रुपये है। लेकिन खर्च दो लाख 15 हजार रुपये हुए है। खर्च छात्रसंघ पदाधिकारियों ने की है। लेकिन खर्च कहां पर हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह जानकारी डीएल रोड निवासी युवक सुनील असवाल ने डीएवी कालेज से मांगी थी।
सांस्कृतिक कोष में होता है धन
अपीलकर्ता ने सूचना मांगी थी कि जो फीस छात्रों से छात्रसंघ व सांस्कृतिक कोष के एवज में ली जाती है वह इस साल कितनी जमा हुई। इस पर डीएवी प्राशासन ने बताया कि इस साल 13 लाख 71 हजार 260 रुपये जमा हुए है।
इस राशि से इस वर्ष छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्घार्थ राणा ने डेढ़ लाख रुपये, महासचिव जोगेंद्र रावत ने पचास हजार जबकि विवि प्रतिनिधि प्रभाकर, सहसचिव अलीशा थोमस और उपाध्यक्ष मोनिका ने पांच-पांच हजार रुपये खर्च किए है।