फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में दो 'नेता' भिड़े, पहले चले लात-घूंसे फिर चली लाठी

Sat, 31 Aug 2013 08:23 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के डीएवी कॉलेज में पहले दिन शांतिपूर्ण नामांकन के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। एक गुट ने दूसरे गुट का नामांकन पत्र फाड़ दिया तो दूसरे गुट ने जमकर बवाल किया। बात लात घूंसों तक पहुंची पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारकर भीड़ को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


पढ़ें, मुफ्त की शराब के लिए 'छात्रों' ने काटा हंगामा

अफवाह से माहौल गरमाया
डीएवी कॉलेज में नामांकन के अंतिम दिन वोट काटने के लिए डमी प्रत्याशियों के नामांकन की जमकर अफवाह रही। बताया जा रहा है कि एसएफआई और दिवाकर समर्थकों के बीच मारपीट की वजह भी डमी प्रत्याशी ही था। शाम होने तक किसी ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वाती नेगी के वोट काटने के लिए भी स्वाती नाम की प्रत्याशी के नामांकन की अफवाह उड़ाई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

पढ़ें, ये है दबंगई और मनमानी की हद

एसएफआई वाले हमारे प्रत्याशी दीपक रावत के नाम से डमी प्रत्याशी खड़ा कर रहे थे ताकि हमारे वोट काट सकें। मैनें उन्हें रोका तो वह मुझसे हाथापाई करने लगे। मैं वहां से बाहर आया तो इन्होंने फिर हमला कर दिया। अब हमने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

- दिवाकर, छात्र नेता

जब हम अपना नामांकन करा रहे थे तो अचानक दिवाकर और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। दिवाकर समर्थकों ने हमारा नामांकन पत्र भी फाड़ दिया। इसी बात पर विवाद हुआ। अच्छी बात यह रही कि हमने एक और नामांकन की कॉपी तैयार कर रखी थी, जिससे नामांकन हो पाया। हमने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

-पुष्पेंद्र, एसएफआई प्रत्याशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें