फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में छह साल बाद, सात हजार वोट

Thu, 05 Sep 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में छह साल बाद मतदान का आंकड़ा सात हजार पार पहुंचा है। वोटिंग प्रतिशत गत वर्ष की तुलना में मामूली कम रहा।
विज्ञापन


छिटपुट घटना के बीच मतदान संपन्न हो गया। 28 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो चुका है, जिसकी मतगणना शुक्रवार को होगी।

पढें, छिटपुट झड़प के बीच डीएवी में मतदान संपन्न

7027 वोट पड़े
डीएवी में बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 24693 मतदाताओं में से 7027 अपने वोट का प्रयोग करने आए। 53 मिनट देरी से शुरू हुए मतदान में सुबह की शुरुआत भीड़ से हुई।

भीड़ इतनी थी कि कॉलेज प्रशासन को एक बूथ और छह बैलेट बॉक्स बढ़ाने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक भारी मतदान होने के बाद दोपहर के वक्त कुछ देर मतदान कम रहा। इसके बाद फिर मतदान ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन


आधा घंटे अधिक हुआ मतदान
करीब दो बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली छात्राएं भी अपने हक का प्रयोग करने आई। मतदान का क्रेज इतना था कि एक बूथ पर तीन बजे के बाद भी आधा घंटे तक मतदान हुआ।

छात्र स्नातक जोन कला में कुल 1637, छात्र स्नातक जोन विज्ञान में 1415 और छात्र पीजी, स्नातक वाणिज्य व अन्य कोर्स जोन में सर्वाधिक 1843 वोट पड़े। कुल मतदान 28.45 रहा जो कि गत वर्ष के 29.02 प्रतिशत के करीब है।

मतपेटियां सील
मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कॉलेज में सील बंद कर स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। जिला प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है। बाहर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमरे के भीतर मतपेटियों का पूरा नक्शा तैयार कर दिया। वर्ष 2007 के छात्र संघ चुनाव में मतदान का आंकड़ा सात हजार पार पहुंचा था।
विज्ञापन


छात्राएं भी रही आगे
डीएवी के मतदान में इस बार छात्राओं ने भी खूब भागीदारी की। 2132 छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गत वर्ष करीब 1500 छात्राओं ने वोट किया था।

हालांकि इस साल छात्राओं की संख्या भी 10110 थी। माना जा रहा है कि छात्राओं का बढ़ा वोट प्रतिशत इस बार चुनाव को प्रभावित कर सकता है।

शुक्रवार को होगा फैसला
कॉलेज में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होने जा रही है। मतगणना के लिए व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक बॉटनी लैब की तरफ ही मतगण्ाना होगी। किसी विवाद से बचने के लिए पूरी सुरक्षा बरती जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें