देहरादून के डीएवी कॉलेज पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अपना परचम फहराया है। एबीवीपी के सिद्घार्थ राणा ने रिकार्ड 1053 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी सिद्घार्थ राणा ने एनएसयूआई के प्रत्याशी भूपेन्द्र नेगी को रिकार्ड अंतर से हराया जबकि बतौर निर्दलीय चुनाव लड रही महिला प्रत्याशी स्वाती नेगी तीसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा डीएवी छात्रसंघ के उपाध्यक्ष्ा पद पर के2 ग्रुप की मोनिका, महासचिव आर्यन ग्रुप के जोगेन्द्र सिंह, सहसचिव अलीशा थॉमस, कोषाध्यक्ष अमन गर्ग एवं विवि प्रतिनिधि के पद प्रभाकर ने जीत दर्ज की है।
रिकार्ड 1053 मतों के अंतर से जीत
देहरादून के डीएवी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अपना परचम फहरा दिया है। एबीवीपी के सिद्घार्थ राणा ने रिकार्ड 1053 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
सिद्घार्थ राणा को 3153 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्घन्दी भूपेन्द्र नेगी 2100 मतों पर ही सिमटकर रह गए। दूसरी ओर महिला प्रतयाशी के तौर पर अपना दमखम लगाए बैठी स्वाती नेगी के हाथ मायूसी आई है। मतदाताओं ने उन्हें महज 1249 मत ही दिए।
पढ़ें, डीएवी में छह साल बाद, सात हजार वोट
छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर परिणाम घोषित होते ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पड़ी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर जीत की खुशियां बांटी।
शहर में नहीं मनेगा जीत का जश्न
इससे पहले सुबह पुलिस ने मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिहाज से डीएवी पीजी कॉलेज के बाहर से पुलिस ने एबीवीपी के 12 हुडदंगी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने डीएवी छात्रसंघ के इतिहास को देखते हुए अभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। साथा ही पुलिस ने शहर में विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे छात्र जीत के उन्माद में हुडदंग ना मचा सके।
पुलिस प्रशासन के फरमान से छात्र नाराज
पुलिस प्रशासन के शहर में विजय जुलूस न निकालने के फरमान से छात्र संगठनों के कार्यकर्ता काफी गुस्साएं हुए हैं। हालांकि कॉलेज के प्राचार्य विजय जुलूस निकालने की अनुमति के लिए एसएसपी से मिले भी, लेकिन एसएसपी केवल खुराना ने शहर में जुलूस निकालने से साफ इंकार कर दिया है।
डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी स्वाती नेगी के बीच सीधे टक्कर मानी जा रही थी लेकिन मतगणना के अंत तक तस्वीर पूरी तरह से बदल गई।
पुलिस प्रशासन ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि छात्र कॉलेज कैंपस में ही जीत का जश्न मनाए। साथ ही पुलिस ने हिदायत भी दी है कि अगर कोई छात्र कॉलेज के बाहर जश्न मनाता देखा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कब क्या हुआ
3:30- डीएवी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पर के प्रत्याशी 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। महासचिव पद पर आर्यन के प्रत्याशी 220 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
2:30- मतगणना के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज के गेट पर एबीवीपी समर्थकों ने पथराव किया। पुलिस द्वारा समर्थकों को कॉलेज के गेट से ही वापस लौटा देने से गुस्साएं समर्थकों द्वारा यह पथराव किया गया। इसके साथ ही शहरभर में जुलूस न निकालने के पुलिस प्रशासन के निर्देश से भी छात्र गुस्साएं हुए हैं।
2:15- कुछ शिक्षक काउंटिंग छोड़कर चले गए हैं। जिससे मतगणना में देरी हो रही है। मतगणना कुल 6 राउंड में होनी है, लेकिन अभी तक केवल तीन राउंड की मतगणना ही पूरी हो पाई है।
2:00- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भी अध्यक्ष पद एबीवीपी 669 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। महासचिव पद पर आर्यन 210 वोट से आगे है।
तस्वीरों में देखें, डीएवी छात्रसंघ चुनाव
1:00- दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार 400 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर दीपा रावत 125 वोटों से आगे चल रही हैं। महासचिव पद के लिए आर्यन ने 300 वोटों की बढ़त बनाई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रभाकर 200 वोटों से आगे हैं।
12:00- एक राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी 250 वोटों से आगे हैं। सचिव पद के लिए आर्यन ग्रुप 136 वोट से आगे चल रहे हैं।
11:05 - डीएवी पीजी कॉलेज में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली मतगणना दो घंटे देरी से शुरू हो गई। मतगणना व्यवस्था में समय लगने के कारण ये देरी हुई।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें