पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दो दिवसीय रसायन-2014 फेस्ट के तहत आज शाम म्यूजिकल नाइट आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाबी गायक हरफ चीमा, मनजीत, राजवीर ढिल्लों, सोनू और मनप्रीत अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरमोहन धवन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। आज दिन में ग्रुप डांस, कोलाज मेकिंग और केमिकल तंबोला जैसी प्रतियोगिताएं हो रही हैं।