फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी ने जेईई के लिए जारी किए नए मानक

Mon, 20 Oct 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप-5 सब्जेक्ट के आधार पर बनेंगे पासिंग परसेंटेज
विज्ञापन

देश की 16 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस के नए मानक जारी कर दिए गए हैं।

फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स (पीसीएम) के मार्क्स जोड़कर इंटरमीडिएट के पासिंग प्रतिशत निकालने की अनिवार्यता लागू कर दी गई है।

आईआईटी की ओर से कहा गया है कि आईएससी, सीबीएसई, यूपी सहित अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स टॉप-5 सब्जेक्ट के मार्क्स को आधार बनाकर पासिंग परसेंटेज बनाएंगे।

इसमें पीसीएम के मार्क्स शामिल करने की अनिवार्यता है। एक सब्जेक्ट लैंग्वेज का रहेगा और एक अन्य सब्जेक्ट के मार्क्स लिए जा सकते हैं, जिसमें सर्वाधिक मार्क्स मिले हों।

आईआईटी मुंबई कराएगा जेईई एडवांस-2015

इससे पहले टॉप-5 सब्जेक्ट्स को आधार बनाकर पासिंग परसेंटेज तय किए जाते थे लेकिन पीसीएम के मार्क्स शामिल करने की अनिवार्यता नहीं थी।

जेईई एडवांस-2015 का आयोजन आईआईटी मुंबई कर रहा है लेकिन इसके फॉर्म कानपुर सहित सात पुराने (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, रुड़की, मद्रास, कानपुर) आईआईटी से भरे जाते हैं।

इन्हीं परिक्षेत्रों में प्रवेश परीक्षा भी कराई जाती है। आईआईटी में एडमिशन की इस प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल, सिलेबस और अर्हता के मानक तय करके ब्यौरा वेबसाइट के होम पेज पर बने लिंक जेईई 2015 पर उपलब्ध हैं।

आईआईटी में एडमिशन की राह मुश्किल होगी

इसके मुताबिक जो स्टूडेंट्स अपने बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल स्टूडेंट्स की सूची में शामिल होंगे, उन्हीं को आईआईटी में एडमिशन का मौका मिलेगा।

इसमें किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी के स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी में एडमिशन की राह और कठिन हो गई है।

अब इंटरमीडिएट में 75 फीसदी मार्क्स पाने वाले सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट्स ही आईआईटी में एडमिशन पा सकेंगे।

एससी, एसटी और फिजिकली हैंडीकैप्ड को इंटरमीडिएट में 70 फीसदी मार्क्स लाना जरूरी होगा।

जेईई एडवांस का ये है शेड्यूल

2 से 7 मई 2015- जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। 9 से 12 मई- वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

24 मई - जेईई एडवांस का पेपर दें (पहला पेपर- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक), 3 से 5 जून- स्कैंड ओआरएस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

8 से 11 जून- वेबसाइट पर आंसर-कीज उपलब्ध होगी। इसे देखकर सेलेक्शन का आकलन किया जा सकेगा। 13 जून- मार्क्स अलाटमेंट की प्रक्रिया चलेगी। 18 जून- जेईई 2015 का रिजल्ट घोषित होगा।
विज्ञापन

मेन पास करने के बाद ही भर सकेंगे एडवांस के फॉर्म

जेईई एडवांस से पहले जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 का आयोजन होगा।

इस परीक्षा से देश की सभी ट्रिपल आईटी, एनआईटी की सीटें भरी जाती हैं। जेईई मेन की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले टॉप- 1.50 लाख स्टूडेंट्स ही जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर पाते हैं।

जो जेईई एडवांस में सफल होते और अपने बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल मार्क्स पाने वालों की सूची में शामिल होते हैं, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिल जाता है।

इस बार न्यूनतम अर्हता भी बदल दी गई है। जेईई मेन के ऑनलाइन फॉर्म भरने का विस्तृत शेड्यूल अभी आना है। इसकी परीक्षा अप्रैल 2015 में कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें