सीपीएमटी-2014 के परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अभ्यर्थियों को रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका हो तो गुरुवार को स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका दिया गया है।
इसके बाद दो अगस्त से काउंसलिंग के लिए प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हो जाएगी।
तीन अगस्त से संजय गांधी पीजीआई, कानपुर, मेरठ और इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज की टेलीमेडिसिन सेंटर पर काउंसलिंग होगी।
अभ्यर्थी अपने नजदीकी केंद्र पर काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
दो अगस्त से सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
पहले दिन सत्यापन के लिए 1 से 400 रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनकी काउंसलिंग तीन अगस्त होगी। काउंसलिंग सात अगस्त तक चलेगी।
सोमवार देर रात घोषित हुए सीपीएमटी-2014 परिणाम का पता लगाने के लिए मंगलवार दोपहर तक सर्वर में दिक्कत के कारण छात्र-छात्राएं नहीं देख पाए।
वेवसाइट न खुलने की समस्या से परेशान अभ्यर्थियों ने सीपीएमटी सेल के फोन पर शिकायत भी दर्ज करायी। इसके बाद सर्वर की दिक्कत को दूर कर दिया गया।