फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: आज तय होगी गाइडलाइंस

Wed, 15 Jan 2014 03:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में हाईकोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ में सुनवाई से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कोर्ट ने पहले से तय 15 जनवरी तक दाखिले पर रोक लगाकर स्थिति बदल दी है।
विज्ञापन


उधर, शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि दाखिला प्रक्रिया अब 15 के बजाए 16 जनवरी से शुरू होगी।

नए नियमों को लेकर शिक्षा निदेशालय और स्कूलों के बीच जारी घमासान की वजह से एक बार फिर अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है, क्योंकि दाखिले को लेकर भले ही निदेशालय ने 16 जनवरी की तारीख बताई है, लेकिन यह सब आज कोर्ट में सुनवाई और उसके फैसले पर निर्भर करेगा।

दाखिला प्रक्रिया 16 जनवरी को तभी शुरू हो सकेगी, जब फैसला शिक्षा निदेशालय के पक्ष में आएगा। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के संयोजक सुमित वोहरा के मुताबिक जब से दाखिला प्रक्रिया के नए नियमों का मामला न्यायालय में पहुंचा है, तब से अभिभावकों को यही चिंता सता रही है कि दाखिले कब शुरू होंगे।
विज्ञापन


वह बताते है कि ये परेशानी इस बार की नहीं है, हर साल नर्सरी दाखिलों के  दौरान कभी उम्र की सीमा तो कभी दाखिला कार्यक्रम को लेकर निजी स्कूल कोर्ट की ओर रुख करते हैं।

हर बार दाखिला शुरू होने से पहले कोर्ट में सुनवाई के चलते अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक शिक्षा निदेशालय को पहले ही इस तरह की गाइडलाइंस पर स्कूलों के साथ मिलकर स्थिति साफ कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें