शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं की खाली सीटों और स्कूल बदलने के लिए तीसरी काउंसलिंग का शेड्यूल चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पहली और दूसरी काउंसलिंग में दाखिला पाने के बाद भी स्कूल बदलने के इच्छुक विद्यार्थियों को निशुल्क आवेदन फार्म भरना होगा, जबकि पहली बार आवेदन करने वालों को 130 रुपये का प्रॉस्पेक्ट्स लेना होगा।
12 अगस्त को सुबह 11 बजे सरकारी स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
ये रहेगा शेड्यूल
- 13 और 14 अगस्त को आवेदन फार्म मिलेंगे और जमा होंगे।
- 22 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
- 23 और 25 अगस्त को अलॉट हुए स्कूल में फीस जमा करनी होगी।
6 स्कूलों में मिलेंगे फार्म
11वीं में दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को स्कूल बदलने या नए सिरे से आवेदन करने के लिए शहर के 6 सरकारी स्कूलों में आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे। इन स्कूलों में जीएमएसएसएस-10, जीएमएसएसएस-37 बी जीजीएमएसएसएस-20बी, जीएमएसएसएस-46 और जीएमएसएसएस-मनीमाजरा शामिल हैं।
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हिदायतें
- आवेदन फार्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन का प्रिंट जमा कराना होगा।
- रिजर्व कैटेगरी की सीटें खाली रहने के बाद उसे जनरल में बदल दिया जाएगा।
- स्कूल की कुल सीटों का 10 फीसदी वेटिंग लिस्ट रखा जाएगा।
- वेटिंग लिस्ट 30 अगस्त तक मान्य होगी।
तीसरी काउंसिलिंग की खाली सीटों की जानकारी 30 अगस्त को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी।