फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के 3 विभागों के दीक्षांत समारोह 18 को

Wed, 16 Apr 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी अब विभागीय स्तर पर भी दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। 18 अप्रैल को पीयू के तीन प्रतिष्ठित विभाग यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल एंड इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) और यूआईईटी होशियारपुर के विद्यार्थियों को डिग्री बांटी जाएगी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के हाथों डिग्री विद्यार्थियों को मिलेंगी।

इस मौके पर महेंद्रा सत्यम के ग्लोबल हेड मनोज चुघ और इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड हेड अश्वनी शर्मा भी शिरकत करेंगे। इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को डिग्री आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें