डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुलायम सिंह यादव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई।
उनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज एके सीकरी को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बलवीर सिंह और यूपी के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
पढ़ें- पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 को
दीक्षांत समारोह में 34 स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल दिए जाएंगे। सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल बीए एलएलबी ऑनर्स के 2007-12 बैच की छात्रा उपासना दास गुप्ता और बीए एलएलबी ऑनर्स 2008-12 बैच की छात्रा कविता कच्छवाह को मिला।
पढ़ें- डिग्री कॉलेजों के गुरुजी को एरियर की किस्त जारी
दो गोल्ड मेडल बीए एलएलबी ऑनर्स 2006-11 बैच की छात्रा आकांक्षा मिश्रा को दिए गए। कार्यक्रम में करीब 480 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं।
शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया। कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एपी सिंह सहित विवि का पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों को पुख्ता करने में शाम तक जुटा रहा।
पहले दोपहर करीब 11:30 बजे और फिर तीन बजे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...