हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में शुक्रवार से दो दिन के राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान फोरन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट(एफडीआई) की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर मंथन होगा।
इसका शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे। सेमीनार में देश भर से 130 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और 70 के करीब शोध पत्र पढ़ेंगे।
सेमीनार में हिस्सा लेने आने वाले शिक्षाविदों में एनआईटी कुरूक्षेत्र एनआईटी के प्रो. राजेंदे कुमार, मुंबई से प्रो. एलजी बुरंगे, जम्मु विश्वविद्यालय से प्रो. जसवीर, सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रो. मंजीत सिंह, अनुपमा पीयूआरसी बठिंडा से प्रो. आरके महाजन सहित तमिलनाडु, मुंबई, अलीगढ़ सहित पूरे देश भर से विशेषज्ञ जुटेंगे।
इसमें एफडीआई के असर सहित हर पहलू पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। सेमीनार में निकलने वाले निचोड़ को रिपोर्ट के रूप में भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।