फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान ज्योति के होनहारों ने सीखे मैनेजमेंट के फंडे

Sun, 19 Jan 2014 04:49 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंटरनेशनल कांफ्रेंस आयोजित की गई। कांफ्रेंस की थीम इंटरनेशनल स्तर व्यापार में आनी वाली मुश्किलें थीं।
विज्ञापन


कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियन ट्रेड कमीशन के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर आशीष शर्मा मुख्य मेहमान थे। कान्फ्रेंस में करीब 65 रिसर्च पत्र पेश किए गए।

इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी ने कहा कि आज दुनिया के व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। सारी दुनिया एक ग्लोबल विलेज बन गई है।

उन्होंने बताया कि इसी चीज को ध्यान में रखकर कान्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कान्फ्रेंस से जहां बुद्धिजीवियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी। उद्यमी और बिजनेसमैनों को व्यापार संबंधित नई चीजों को जानने का मौका मिला।

आशीष शर्मा ने कहा कि जिस थीम पर यह कान्फ्रेंस आयोजित की गई। वह विषय काफी बढ़िया था। भारत जैसे विकासशील देशों के लिए इसकी अहम जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार होने से जहां एक बिजनेस मैन को अपना काम बढ़ाने के मौके मिलते हैं। वहीं, विश्व स्तर के व्यापार के मौके भी बढ़ते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सोविनयर भी रिलीज की गई। कान्फ्रेंस में ग्रुप के डॉयरेक्टर विमल अग्रवाल, डीन अकादमिक डॉ. अनीत, ग्रुप के प्रोफेसर एसके चड्ढा, यूबीएस पीयू मनु शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें