फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज दीवार बनेगी ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’

Fri, 23 Aug 2013 09:24 AM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में भी चुनाव की रणभूमि तैयार हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन ने छात्र संगठनों और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया है।
विज्ञापन


मतदान और मतगणना के लिए सात सितंबर का दिन तय किया गया है। कॉलेज में 24 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। इस बार छात्र फोटो आईडी की पर्ची दिखाकर ही वोट डाल पाएंगे।

सात सितंबर को चुनाव
प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि कॉलेज में नामांकन पत्रों की बिक्री 31 अगस्त के अलावा दो व तीन सितंबर को भी होगी। इसके बाद नामांकन तीन सितंबर को होगा।
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद अंतिम सूची भी तीन सितंबर को ही जारी कर दी जाएगी। इसके पश्चात कॉलेज में सात सितंबर को चुनाव और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

फोटोयुक्त आईडी का नियम लागू
पहली बार चुनाव में फोटोयुक्त आईडी का नियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत हर छात्र की फोटोयुक्त मतदाता पर्ची दी जाएगी, जिसका मिलान करने के बाद ही वोट डालने दिया जाएगा।

इस बार कई बदलाव
डीबीएस पीजी कॉलेज का छात्र संघ चुनाव इस बार कई नए बदलावों से रूबरू होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. वत्सला के मुताबिक चार सितंबर को कॉलेज परिसर में एक ‘पब्लिक एड्रेस’ कार्यक्रम होगा।

इसमें सभी प्रत्याशी छात्रों के सामने अपना एजेंडा पेश करेंगे। कॉलेज की ओर से छात्रों को चुनाव के नियम और वोट डालने का तरीका बताया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज के कॉरिडोर में हाथ से लिखे स्लोगन से प्रचार के लिए जगह दी जाएगी।

‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’
कॉलेज की दीवार ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ के अंदाज में प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई जाएगी। चुनाव के दिन जो भी छात्र नेता इसके लिए आवेदन करेगा, केवल उसे ही यह जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज में सभी एडमिशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है, जबकि आईकार्ड प्राप्त करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें