फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के टॉप होनहारों को पीयू देगा ये तोहफा, पढ़िए

Sun, 13 Apr 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू एफिलिएटेड 190 प्राइवेट और सरकारी कालेजों के विभिन्न कोर्स में ग्रामीण स्कूलों से रिजर्वेशन देने के प्रपोजल पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए हर कोर्स में दो सीटें रिजर्व करने पर इसी महीने फैसला हो सकता है। पंजाब यूनिवर्सिटी की आगामी सिंडीकेट बैठक में एड्स पीड़ित, सिंगल गर्ल चाइल्ड, कैंसर पीड़ित कोटे की तर्ज पर पूरी स्कूली पढ़ाई गांव से करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2 सीटें रिजर्व करने पर मुहर लगेगी।

इस संबंध में कुछ रोज पहले ही पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, डीयूआई प्रो.एके भंडारी और कुछ अन्य अधिकारियों की अहम बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में कमेटी ने अपने स्तर पर इस प्रस्ताव को लागू करने पर हामी भर दी है। लेकिन अंतिम फैसला पीयू सिंडीकेट और सीनेट से मुहर लगने के बाद ही होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू की 22 मार्च को पीयू सीनेट में दशमेश गर्ल्स कालेज ऑफ एजूकेशन मलोट प्रिंसिपल और सीनेटर डा.सुरेंद्र सिंह सांगा ने ग्रामीण स्कूलों से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2 सीटें रिजर्व करने का मुद्दा उठाया गया था।

इस मामले पर पीयू सीनेट ने पुरजोर समर्थन किया। कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर के आदेश पर डा.सांगा ने प्रपोजल बनाकर भेजा। इसी हफ्ते इस मामले पर कमेटी की बैठक में मामले को हरी झंडी दे दी गई।  
 
देश भर के स्टूडेंट को मिलेगा लाभ  
पीयू पहले चरण में ग्रामीण स्कूलों से 12वीं पास विद्यार्थियों को पीयू एफिलिएटेड कालेजों में ही 2 अतिरिक्त सीटें रिजर्व करेगी। यूजीसी नियमों के कारण पीयू कैंपस में अभी यह नियम लागू नहीं हो सकेगा।

कमेटी ने देश भर के ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट को इस कैटेगरी में शामिल करने के लिए प्रस्ताव की चिट्ठी एमएचआरडी को भेजने का प्रपोजल भी कुलपति को दिया है।
विज्ञापन


कोट्स
कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने मीटिंग में प्रस्ताव को गंभीरता से लिया है। पूरे प्रस्ताव को तैयार कर सिंडीकेट में अप्रूव के लिए भेजा जाएगा। इस फैसले से ग्रामीण होनहारों को भी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला मिल सकेगा। उम्मीद है अगले सत्र से हर कोर्स में दो अतिरिक्त सीटें रिजर्व कर दी जाएंगी।
डा. सुरेंदर सिंह सांगा (सीनेटर पंजाब यूनिवर्सिटी)

इस प्रस्ताव पर काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। मामले को मंजूरी के लिए सिंडीकेट में लाया जा रहा है। पहले इसे कालेज स्तर पर लागू किया जाएगा।
प्रो.एके भंडारी (डीयूआई पंजाब यूनिवर्सिटी) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें