फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठन ही तैयार करेंगे चुनाव आचार संहिता

Wed, 09 Jul 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही हिंसक वारदात को लेकर मंगलवार को पीयू कुलपति ने सभी छात्र संगठन के नेताओं की मीटिंग ली। दोपहर बाद हुई मीटिंग में प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने छात्र नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि पीयू प्रशासन छात्र काउंसिल चुनाव करने के लिए तैयार है, लेकिन इसे लेकर कैंपस में हिंसा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि चुनाव का कोड ऑफ कंडक्ट वह खुद ही तैयार करें। छात्र नेताओं को अगले सोमवार तक सुझाव देने के लिए कहा गया है। बैठक में छात्र नेताओं ने कैंपस में विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतों के बारे में भी काफी सवाल किए।

कुलपति ने कहा कि भविष्य में हर मंगलवार डीएसडब्ल्यू सभी छात्र नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे, जिसमें कोई भी अपनी दिक्कतों को सामने रख सकता है।

छात्र नेताओं ने कैंपस में आउट साइडर की एंट्री बैन करने और पीयू सुरक्षा को लेकर भी मीटिंग में सवाल उठाए। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल, डॉ. नंदिता सिंह, चीफ सिक्योरटी ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ग्रोवर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें