ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) से स्वीकृत तकनीकी संस्थानों में एमबीए के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) और एम. फार्मा संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाला ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 17 जनवरी को होगा।
सीमैट सुबह साढ़े नौ से 12:30 बजे तक और जीपैट दोपहर ढाई से साढ़े पांच बजे तक होगी। 2016-18 बैच के लिए होने वाली दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल एक जैसा रखा गया है।
10 दिसंबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी 5 जनवरी को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईसीटीई की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरिट के आधार पर सेंट्रलाइज्ड या स्टेट काउंसलिंग के जरिए बच्चों को इंस्टीट्यूट में दाखिला दिया जाएगा।
17 जनवरी को ऑनलाइन टेस्ट देने के बाद 21 को रिजल्ट घोषित होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट ले सकेंगे।
एआईसीटीई के अनुसार, जीपैट 58 शहरों में और सीमैट नोएडा समेत 62 शहरों में होगा।