फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पांच केंद्रों पर होगा क्लैट-2014

Tue, 06 May 2014 04:57 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2014 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 11 मई को दोपहर तीन से शाम पांच तक होगी। देश भर में 22 शहरों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश भर में इस परीक्षा के अयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही है। राजधानी में क्लैट के आयोजन का जिम्मा डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को दिया गया है।

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी आशियाना, महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज आशियाना।

नेशनल पीजी कॉलेज राणा प्रताप मार्ग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज अलीगंज और दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज राजाजीपुरम में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें