फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स के लिए होंगी कक्षाएं

Thu, 05 Dec 2013 01:20 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास न अटेंड करने वाले स्टूडेंट्स को पहले नसीहत और बाद में मदद ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय ने दोनों काम बखूबी किए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने शासन के निर्देश के अनुसार 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स के परीक्षा देेने पर रोक लगा रखी है। इसके चलते बहुत से स्टूडेंट परीक्षा नहीं दे पाए हैं।

इन स्टूडेंट्स का कोर्स पूरा कराने के लिए यूनिवर्सिटी ने यह व्यवस्था लागू की है। विशेष कक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनीस अंसारी के अनुसार हमारा मकसद अनुशासन और नियमों का पालन कराना है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश हैं कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा न दिलाई जाए। अनुशासन के लिए भी जरूरी है कि स्टूडेंट्स पूरी क्लास करें।

इसलिए हमने यूनिवर्सिटी में नियम को सख्ती से लागू किया है। दो दिसंबर से शुरू हुई परीक्षा में कम उपस्थिति वाले स्टूडेंट्स को शामिल नहीं किया गया।

परीक्षा से वंचित रहने वाले बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जो किसी मजबूरी की वजह से क्लास नहीं ले पाए हैं। इसलिए हम लोगों ने स्पेशल क्लास चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


स्पेशल क्लासेज गुरुवार से शुरू हो रही हैं। स्टूडेंट्स इन कक्षाओं में आकर अपनी अटेंडेंस और कोर्स दोनों पूरा कर सकते हैं। इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष सेमेस्टर एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं 20 दिसंबर के बाद आयोजित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें