फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन अपलोड करने होंगे इंटरनल असेसमेंट के नंबर

Sat, 01 Feb 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एजूकेशन) से संबद्ध सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के इंटरनल मॉर्क्स अब ऑनलाइन फीड करने होंगे।
विज्ञापन


इंटरनल मॉर्क्स अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। गलत नंबर भरने की सूरत में सही करने की इजाजत भी बोर्ड की ओर नहीं दी जाएगी।

सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं में कंप्यूटर और फिजिकल एजूकेशन को छोड़कर सभी विषयों में 20-20 नंबर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर देने की व्यवस्था की है।

12वीं में साइंस के विषयों में प्रैक्टिकल के नंबर पूरी तरह से एक्सटर्नल एग्जामिनर देते हैं।

सेंट जोजफ स्कूल के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि 15 फरवरी तक कॉलेज में बैठकर ही नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें