फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित

Mon, 28 Dec 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को अपनी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी।
विज्ञापन


दसवीं की परीक्षाएं 29 जबकि 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें इस बार प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं कंप्यूटर साइंस के पेपर से शुरू होंगी और आठ अप्रैल तक चलेंगी। आखिरी प्रश्नपत्र जियोग्रॉफी का होगा।
विज्ञापन


इस बार छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के बीच में दो दिन का गैप दिया जाएगा। गणित का पेपर 15 मार्च और जीव विज्ञान का 18 मार्च को होगा। सभी पेपर दूसरी पाली यानी 2 से 5 बजे तक होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह दसवीं की परीक्षा 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी भाषा के साथ शुरू होकर आर्ट के पेपर के साथ खत्म हो जाएंगी।

शुरूआत में सभी आर्ट्स के विषय है आखिरी पांच पेपर साइंस स्ट्रीम के होंगे। 10वीं और 12वीं दोनों  की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आयोजित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें