फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई रिजल्ट : लड़कियां फिर सबसे आगे

Tue, 19 May 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई के आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। एक ओर टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियाें का जलवा रहा। वहीं, ओवरऑल रिजल्ट प्रतिशत में भी लड़कियां अव्वल रहीं।
विज्ञापन


सीआईएससीई में गाजियाबाद का ओवरऑल रिजल्ट 99 फीसदी रहा। आईसीएसई में पंजीकृत 1457 में से 1443 और आईएससी में 450 में से 446 उत्तीर्ण हुए। ओवरऑल रिजल्ट में भी एक फीसदी की वृद्धि हुई है।

आईएससी 12वीं में लड़कियाें का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, वहीं 98 फीसदी लड़के पास हुए। आईसीएसई 10वीं में लड़कियाें का रिजल्ट 99.50 प्रतिशत तो लड़कों का 98.50 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं के दोनों टॉपर्स में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा। होली चाइल्ड की रूपल ने दिल्ली-एनसीआर टॉपर कर धाक जमाई। दूसरी ओर 10वीं में श्रेयांश सिन्हा डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने। टॉप-20 में लड़कियां आगे रहीं।

आईसीएसई और आईएससी के परिणाम में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों की संख्या में उछाल आया है। पिछली बार 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले करीब 200 थे, जो इस बार 15 फीसदी बढ़कर 230 तक पहुंच गए हैं।

10वीं में श्रेयांश सिन्हा बने गाजियाबाद टॉपर
काउंसिल फॉर इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए।

आईएससी में रूपल गोयल के दिल्ली-एनसीआर टॉपर बनने के साथ ही सेंट जोसेफ एकेडमी की राशि जालान ने गाजियाबाद में दूसरी और दिल्ली-एनसीआर में थर्ड टॉपर रहीं।

वहीं, आईसीएसई 10वीं में सेंट पॉल एकेडमी के छात्र श्रेयांश सिन्हा ने गाजियाबाद टॉप किया और होली एंजेल्स स्कूल राजेंद्रनगर के आदेश मिश्रा 98.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

तीसरा स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल की 98 प्रतिशत अंक के साथ विधि वशिष्ठ रहीं। आईएससी 12वीं में जनपद में तीसरा स्थान 97.5 फीसदी अंक पाने वाली होली चाइल्ड स्कूल की आयुषी गुप्ता ने पाया।

मोदीनगर में रिया खुराना टॉप पर
सेंट टेरेसा एकेडमी मोदीनगर में हरमुखपुरी निवासी रिया खुराना ने आईसीएसई के बाद आईएससी में भी स्कूल टॉप किया है। स्कूल में पहले स्थान पर रही रिया खुराना का सपना आईएएस बनने का है।

रिया बताती है कि ताऊ राजीव खुराना आईएएस देखना चाहते है। इसके चलते वह काफी मेहनत कर रही है। सेंट टेरेसा एकेडमी मोदीनगर में इंटरमीडिएट में साइंस वर्ग में 96.75 प्रतिशत अंक पाकर रिया खुराना प्रथम रही।

अनमोल रतन 95.6 अंक प्राप्त दूसरे नंबर पर शुभर्ना कौशिक और उर्वशी चौधरी 95.5 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। रिया की कामयाबी पर पिता संजीव खुराना, मदर विम्मी  और भाई रुचित को गर्व है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें