फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 11वीं में दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Wed, 03 Jun 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं क्लास में दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने दाखिले का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता राजपाल सिंह ने बताया कि 10 से 20 जून तक प्रॉस्पेक्टस मिलेंगे। आवेदन फार्म 20 जून को दोपहर 1 बजे तक जमा होंगे। स्टूडेंट्स को कुल 39 सरकारी स्कूलों में से 10 स्कूलों का ऑप्शन भरना होगा। 26 जून को शाम 4 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

मेरिट लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 30 जून को सुबह 11 बजे मेरिट के हिसाब से स्कूल और स्ट्रीम अलॉट कर दिया जाएगा। 1 और 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक फीस जमा होगी। 3 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 से शुरू होंगी कक्षाएं, ये न भूलें
-स्टूडेंट्स आवेदन के समय 5 से 6 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
-10वीं की मार्क्सशीट की कापी अटेस्टेड होनी चाहिए।
-स्कूल की ऑप्शन पिछले साल के कट ऑफ को ध्यान में रखकर भरें।
-आवेदन फार्म में सभी जानकारी पूरी तरह से भरें।
-निर्धारित तिथि पर फीस जमा करें, नहीं तो दाखिला कैंसल हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें