प्राइवेट स्कूलों में हैं इतनी सीटें
स्कूल-------------------क्लास----------आयु---------सीट
विवेक हाई स्कूल---------नर्सरी----------3 प्लस------100
भवन विद्यालय---------प्री नर्सरी---------3 प्लस-------100
सेंट कबीर--------------नर्सरी-----------4 प्लस------90 सीटें
स्ट्रॉबेरी फील्ड-----------केजी-----------5 प्लस-------150
डीपीएस----------------नर्सरी-----------3 प्लस-------150
गुरुकुल ग्लोबल--------प्री नर्सरी----------3 प्लस--------95
रायन इंटरनेशनल------मांटेसरी-1---------3 प्लस-------120
केबीडीएवी-----------प्री नर्सरी-----------3 प्लस--------90
डीएवी-15-----------प्री नर्सरी-----------3 प्लस--------50
मानव मंगल------------नर्सरी------------3 प्लस--------90
सेंट जेवियर्स-----------नर्सरी------------3 प्लस--------160
आरआईएमटी----------प्री नर्सरी---------3 प्लस---------75
कान्वेंट स्कूलों की यह है स्थिति
स्कूल----------क्लास---------सीटें
सेंट जोन-------यूकेजी--------160
सेक्रेड हार्ट-----एलकेजी--------200
कॉर्मल कान्वेंट--एलकेजी------120
सेंट ऐंस--------एलकेजी-------230
सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए 30 फीसदी सीटें
शहर के 100 से अधिक सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी और नर्सरी स्तर पर दाखिला दिया जाएगा। मॉडल और नॉन मॉडल स्कूलों में प्रति सेक्शन 45 सीटों पर दाखिला दिया जाता है। जनरल कैटेगरी में 37 सीटें, एससी 6, 2 सीटें शिक्षकों के बच्चों के लिए और निशक्त बच्चों के लिए अतिरिक्त सीट दी जाएगी।
शिक्षा विभाग ने जनरल कैटेगरी में 37 सीटों में से 30 फीसदी लड़कियों के लिए रिजर्व होंगी। आवेदन फार्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र, रेजीडेंस प्रूफ और रिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य होगा। सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी में 3 साल और नर्सरी में 4 साल के बच्चों को दाखिला मिलेगा।
ड्रॉ से होगा स्कूल का फैसला
शहर के प्राइवेट, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की दौड़ एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने दाखिले की प्रक्रिया लकी ड्रा से करने के निर्देश दिए है। ऐसे में नौनिहालों के स्कूल का फैसला लकी ड्रा में नाम आने पर ही होगा। एक तरफ अभिभावक लकी ड्रा सिस्टम से सभी को बराबरी का मौका मिलने से खुश हैं, तो दूसरी तरफ बच्चे के लिए पसंद का स्कूल मिलने की गांरटी नहीं।
अभिभावकों को कम से कम 4 से 5 स्कूलों में आवेदन करना होगा। बुधवार शिक्षा विभाग ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करते ही अभिभावक जरूरी डॉक्यूमेंट की तैयारी में जुट गए हैं। 80 प्राइवेट और 100 से अधिक सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर करीब 8 हजार सीटों पर दाखिला मिलेगा।
20 दिन जमा होंगे फार्म
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की सुविधा के लिए 1 से 20 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा करने के आदेश दिए है। अभिभावकों को सभी स्कूलों के आवेदन फार्म निशुल्क मिलेंगे। लेकिन, उन्हें फार्म जमा करते समय 50 रुपये फीस देनी होगी। आवेदन फार्म वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अभिभावकों की मांग पर स्कूल भी अपने स्तर पर आवेदन फार्म उपलब्ध कराएगा।