फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास करने वाले हर छात्र के लिए जरूरी खबर

Sat, 30 May 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में अगले सत्र से कई संकायों में सीटें बढ़ाने और नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है। 12वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है।
विज्ञापन


कई कॉलेजों ने बीकॉम प्रथम वर्ष में अतिरिक्त यूनिट (70 सीटें) और कई ने अन्य कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ के कॉलेजों में हर साल प्रथम वर्ष में करीब 20 हजार स्टूडेंट दाखिला लेते हैं।

एमसीएम-36 कॉलेज में तीन नए कोर्स
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज ने नए सत्र से मास्टर इन केमिस्ट्री (40 सीटें), एमएससी मैथ्स (40 सीटें) और बीए स्तर पर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने कहा कि छात्राओं की मांग को देखते हुए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। कॉलेज ने सोमवार से दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस की बिक्री शुरू कर दी है।

बीएससी नॉन मेडिकल कोर्स शुरू होगा

सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन (खालसा वुमन) नए सत्र से तीन कोर्स शुरू करेगा। प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने बताया कि छात्राओं की डिमांड को देखते हुए कॉलेज ने बीएससी नॉन मेडिकल (80), बीएससी कंप्यूटर साइंस (80) और एमए इकोनॉमिक्स (60) सीटों पर दाखिला देने की तैयारी की है। कॉलेज ने बीएड कोर्स शुरू करने के लिए भी आवेदन किया हुआ है। एनसीईटी से अनुमति मिलने पर बीएड (दो वर्षीय) कोर्स भी शुरू किया जाएगा।

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में बीकॉम की सीटें बढ़ेंगी
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस ढिल्लों ने बताया कि नए सत्र से बीकॉम प्रथम वर्ष में पांचवां यूनिट शुरू किया जाएगा। बीकॉम प्रथम वर्ष में अब कॉलेज में 350 सीटों पर दाखिला हो सकेगा। कॉलेज में एमएससी जोलॉजी (40) सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज में प्रोस्पेक्टस 3 जून को दोपहर 12 बजे से मिलेंगे।
विज्ञापन

देव समाज कॉलेज-45 में योग कोर्स

सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ. मीरा मोदी ने बताया कि नए सत्र से योग एंड मेंटल हेल्थ (40 सीट) कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  अगले हफ्ते तक प्रोस्पेक्टस मिलने शुरू होंगे।

जीसीजी-42 में कोस्टमोलॉजी कोर्स
सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी-42) में नए सत्र से कैरियर ओरिएंटेड कोस्टमोलॉजी कोर्स (40 सीट)  शुरू किया जाएगा। कॉलेज में जोलॉजी विभाग में पीएचडी कोर्स भी शुरू किया गया है।

सरकारी कॉलेजों में 6 जून से ऑनलाइन आवेदन
शहर के 5 सरकारी कॉलेजों में 6 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। पहली बार सभी कॉलेजों में सभी कक्षाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे। कॉलेज में दाखिला मिलने पर ही स्टूडेंट्स से 200 रुपये एडमिशन फॉर्म की फीस वसूली जाएगी। सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्पडेस्क भी लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें