सिटी के गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों के हॉस्टल में बाहरी राज्यों से आने वाले स्टूडेंट्स को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। हॉस्टल में वाई फाई और इंडोर रूम भी होगा। सिटी का डीएवी कॉलेज एकमात्र ऐसा कॉलेज बनेगा जहां इस सत्र से हॉस्टल में एसी रूम की सुविधा होगी।
यह सुविधा मेरिट के आधार पर 40 लड़के और लड़कियों को मिलेगी। इनकी हॉस्टल फीस 20 हजार रुपये अधिक होगी। कॉलेज में लड़कों के 4 और लड़कियों के लिए 2 हॉस्टल हैं। इनमें लड़कों के रहने के लिए 300 की क्षमता और लड़कियों केलिए 550 की क्षमता है। हॉस्टल की सुविधा प्रति छात्र के लिए 80 हजार रुपये है। इसमें रहने और खाने की सुविधा शामिल है।
सरकारी कॉलेजों में फीस
गवर्नमेंट कॉलेज-11
इस कॉलेज में 3 लड़कों के हॉस्टल हैं। इनमें 300 सीटें है। वहीं इस सत्र में लड़कियों के लिए पहली बार एक हॉस्टल की सुविधा दी जा रही है। इसमें 200 सीटें है। हॉस्टल के लिए पूरे साल की 7 हजार रुपये फीस है। इसमें खाने के लिए अलग से पेमेंट देनी होगी।
जीसीजी-11
छात्राओं के लिए 3 हॉस्टल हैं। इसमें 600 के करीब सीटें है। मेरिट के हिसाब से सीटें मिलती हैं। यहां हर स्टूडेंट के लिए 15 से 18 हजार रुपये फीस रखी है। हॉस्टल में वाई फाई की सुविधा भी है। यहां पर इंडोर गेम्स के लिए सुविधा भी दी गई है।
गवर्नमेंट कॉलेज-46
कॉलेज में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल की सुविधा है। इसमें 70 सीटें है। मेरिट के हिसाब से सीटें मिलेगी। हॉस्टल के लिए 26 हजार रुपये फीस है। हॉस्टल में इंडोर हॉल है।
गवर्नमेंट कॉलेज-42
कॉलेज में छात्राओं के लिए एक हॉस्टल है। इसमें 265 के करीब सीटें हैं। इसकी फीस 12 हजार रुपये है। यहां सीटें मेरिट बेस पर ही मिलती है।
प्राइवेट कॉलेजों में फीस
एसडी कॉलेज-32
कॉलेज परिसर में लड़के और लड़कियों के लिए एक-एक हॉस्टल है। लड़कों के लिए 275 और लड़कियों के लिए 300 सीटें हैं। मेरिट बेस पर हॉस्टल मिलेगा। लड़कों के लिए साल की 64 हजार और लड़कियों के लिए 51 हजार रुपये फीस रखी गई है। हॉस्टल में वाई फाई की सुविधा भी मिलेगी।
एमसीएमडी कॉलेज-36
कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल में 1000 सीटें है। मेरिट बेस पर हॉस्टल में एडमिशन मिलती है। इसके लिए 70 हजार रुपये फीस रखी गई है।
देव समाज कॉलेज-45
कॉलेज में एक हॉस्टल है। जिसमें छात्राओं के लिए 250 सीटें है। इसके लिए साल भर की 62 हजार रुपये फीस रखी गई है। हॉस्टल परिसर में वाई फाई है और जिम की सुविधा भी है।