जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में चार सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के
लिए फॉर्म नौ सितंबर से मिलने शुरू होंगे।
इनमें केकेसी में पढ़ रहे छात्र
एडऑन कोर्सेज के रूप में दाखिला ले सकेंगे। प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने
बताया कि इन कोर्सेज की छह महीने की पढ़ाई अलग से करवाई जाएगी।
डॉ. शर्मा
ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दाखिले के लिए डॉ. सलिल चंद्रा, डॉ. केके
शुक्ला, डॉ. एससी हजेला और डॉ. डीके अवस्थी से संपर्क कर सकते हैं।