चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने 20 जून से शुरू होने जा रही प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
छात्र अपने फॉर्म नंबर, चालान नंबर, रोल नंबर, एंरोलमेंट नंबर या एडमिशन आईडी के आधार पर जन्मतिथि के जरिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
सीसीएसयू परीक्षा फॉर्म और एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विवि ने बुधवार को बीबीए, बीसीए, एलएलबी (पांच साल), एमएससी बायो, एमएससी माइक्रोबायो, बीएससी बायो, बीए-बीएड समेत 32 पाठ्यक्रमों के सभी सेमेस्टर के छात्रों के एडमिट जारी कर दिए हैं।
विवि ने ये भी स्पष्ट किया है कि अधिकारिक रूप से दाखिला लेने और परीक्षा फॉर्म के आधार पर जारी किए गए हैं। दरअसल, सीसीएसयू के प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 20 जून से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेंगी।
इनमें सेमेस्टर और सालाना प्रणाली वाले सभी पाठ्यक्रम शामिल हैं। परीक्षाओं के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सात केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 25 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
परांपरागत कोर्सों के आज
सीसीएसयू के प्रोफेशनल कोर्सों के साथ एमए, एमकॉम, एमएससी जैसे परांपरागत पीजी कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी 20 जून से शुरू हो रही हैं। इन छात्रों के एडमिट कार्ड बृहस्पतिवार को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।