फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE कराएगा यूजीसी नेट, जल्द करें आवेदन

Sat, 11 Oct 2014 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की जिम्मेदारी इस बार सीबीएसई को दे दी गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई के जेईई मेंस, एआईपीएमटी, सीटीईटी जैसी परीक्षाओं के आयोजन में सफल रहने पर बोर्ड को यह जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2014 को कराने जा रहा है।

नोटिफिकेशन जारी
सीबीएसई ने यूजीसी नेट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 79 विषयों में परीक्षा होगी, जिसे देश की 87 कोआर्डिनेशन यूनिवर्सिटीज की मदद से देशभर में एक ही दिन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय का विरोध
यूजीसी 29 जून को हुई परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी करने वाला है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यूजीसी खुद परीक्षा नहीं करा रहा है।

हालांकि इस निर्णय का विरोध भी शुरू हो गया है। तर्क है कि सीनियर सेकेंडरी स्तर का बोर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप स्तर की परीक्षा कैसे करा पाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 15 अक्तूबर 2014
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2014
परीक्षा की तिथि: 28 दिसंबर 2014

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें