फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results: टॉपर्स ने खोले सफलता के सीक्रेट्स

Wed, 21 May 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-45 स्थित चंडीगढ़ बेपटिस्ट स्कूल के होनहार आर्यन सत्यपाल आम युवाओं के लिए मिसाल हैं। मंगलवार को सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में आर्यन ने परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। ऐसा बेशक काफी स्टूडेंट ने किया होगा लेकिन आर्यन ने ल्यूकीमिया जैसी बीमारी से लड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


बेटे की उपलब्धि पर पिता सत्यपाल रघुबीर यादव की खुशी देखते ही बनती थी। उन्होंने बताया कि बेटे का कई साल से ल्यूकीमिया का इलाज चल रहा था। जिसे साल में कई महीनों तक न सिर्फ शहर बल्कि विदेश में भी इलाज के लिए जाना पड़ा। लेकिन आर्यन की पढ़ने की लगन ने उसे 10 सीजीपीए पाने में मदद की। आर्यन के पिता पेशे से एडवोकेट हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आर्यन काफी अच्छे क्रिकेटर भी हैं।

दोनों रोजाना पढ़ती थीं तीन घंटे

सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 की दो जुड़वा बहनों ऐश्वर्या अरोड़ा और अर्शिया अरोड़ा ने दसवीं कक्षा में दस सीजीपीए हासिल किए हैं। दोनों बहने हमशक्ल हैं और दोनों के बीच मात्र तीन मिनट का अंतर है।

दोनों ने परीक्षा के दौरान साथ में पढ़ाई की और टीवी भी खूब देखा। रिजल्ट के बाद दोनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने टीवी देखना नहीं छोड़ा।

दसवीं कक्षा की परीक्षा के बावजूद दोनों बहनों ने अपने शौक को भी तवज्जो दी। ऐश्वर्या ने बताया कि दोनों बहनों को होम मेड चाकलेट का शौक है, जिसे वे परीक्षा के दौरान भी बनाया करती थीं।

दोनों ने बताया कि परीक्षा से दो महीने पहले दोनों ने स्कूल में चार सौ होम मेड चाकलेट सेल की। यहीं नहीं दोनों बहनें हैंडबाल की नेशनल प्लेयर हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी उतना ही समय देती हैं। अर्शिया ने बताया कि दोनों बहनें सीए बनना चाहती हैं। साथ ही दोनों को डांस और कुकिंग का बेहद शौक है।

बैडमिंटन खेल ने दूर की एग्‍जाम की टेंशन

सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 की नेशनल बैडमिंटन प्लेयर अनुप्रिया ने खेल के साथ-साथ एकेडमिक में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अनुप्रिया ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में दस सीजीपीए हासिल कर एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है।

अनुप्रिया ने बताया कि बैडमिंटन खेलने से उन्हें काफी मदद मिलती है। परीक्षा का तनाव वह बैडमिंटन खेलकर दूर करती थीं। अनुप्रिया ने नेशनल टीम में चंडीगढ़ को बतौर कैप्टन लीड किया है।

वह आईएफएस में जाना चाहती हैं। अनुप्रिया ने सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान स्पोर्ट्स जरूर खेलना चाहिए।

कु‌किंग से दूर की एग्जाम की टेंशन

सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 की छात्रा अनाहिता हांडा ने दस सीजीपीए हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अनाहिता ने बताया कि वह परीक्षा की टेंशन कुकिंग से दूर करती थीं।

अनाहिता जल्द ही ट्राइसिटी की गर्ल्स के लिए कुकिंग वर्कशॉप भी आयोजित करने वाली हैं। इसमें वह सभी को कुकिंग के गुर देंगी। उनकी मां दीपिका हांडा ने बताया कि  अनाहिता ने परीक्षा के दौरान भी कुकिंग की। इससे वह पेपरों का तनाव दूर करती थी।
विज्ञापन

आईआईटी करना चाहता हूं : अश्वनप्रीत सिंह

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 के दसवीं कक्षा छात्र अश्वनप्रीत सिंह ने 9.6 सीजीपीए हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। अश्वनदीप सिंह के पिता गुरप्रीत सिंह सोफा डाई क्लीनर है।

पिता ने बताया कि उनका बिजनेस इतना अच्छा नहीं चलता है, कभी पूरे महीने में काम मिलता है तो कभी उन्होंने कई सप्ताह खाली भी बैठना पड़ता है। अशवनदीप सिंह के रिजल्ट की खुशी पूरे परिवार के चेहरे पर साफ झलक रही थीं।

छात्र ने कहा कि वह आईआईटी करना चाहता है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल रवि राज कौर ने कहा कि अश्वनप्रीत काफी होनहार छात्र है और हमेशा पढ़ाई में अच्छा रहा है।

सेक्टर-41 निवासी छात्र ने बताया कि वह रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करता था। अश्वनप्रीत ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें काफी गाइड किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें