सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में हिमाचल के कुल 8653 में से 7482 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशतता 86.46 फीसदी रही।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर स्कूलों का नाम रोशन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 628 छात्रा परीक्षा में बैठे जिनमें 624 पास हुए।
जेनवी के 325 लड़के जबकि 303 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 321 लड़कों के साथ साथ सभी 303 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शत प्रतिशत रिजल्ट दिया। ओवरऑल पास प्रतिशतता 99.36 फीसदी रही।