सीबीएसई की ओर से पोस्ट एग्जाम सीबीएसई वार्षिक काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। यह दस जून तक चलेगी।
इस दौरान काउंसलर बच्चों को दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परिणाम संबंधी मानसिक तनाव दूर करेंगे और गाइड करेंगे। काउंसलिंग के लिए बच्चे हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश और विदेश के होंगे कांउसलर
काउंसलिंग पैनल में सीबीएसई के 54 एक्सपर्ट, प्रिंसिपल और ट्रेनर काउंसर शामिल हैं। जो बच्चों को परीक्षा, एडमिशन और उनके मानसिक तनाव को दूर करेंगे। इसमें 44 एक्सपर्ट भारत और दस काउंसलर नेपाल, यूएई, कुवैत और साउदी अरब से होंगे।
स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रेन के लिए होगी खास काउंसिलिंग
सीबीएसई की ओर से स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रेन के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। उनके लिए स्पेशल काउंसलिंगकी जाएगी। इसमें स्पेशल बच्चों को परीक्षा के परिणाम को लेकर होने वाले तनाव को दूर किया जाएगा।
साथ ही उन्हें एडमिशन, कोर्स संबंधी गाइड किया जाएगा। यह काउंसलिंग पूरी तरह से फ्री होगी। इसका समय सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक होगा।