फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट रिजल्ट 65% फिर फेल

Thu, 07 Aug 2014 01:37 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 जुलाई को हुई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 35.25 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यानी करीब 65 प्रतिशत छात्र दोबारा फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के महज 153 छात्र शामिल
कंपार्टमेंट परीक्षा में देहरादून रीजन से कुल 20113 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 11096 ही परीक्षा के योग्य पाए गए। इनमें सरकारी स्कूलों के महज 153 छात्र, जबकि निजी स्कूलों के 9840 छात्र शामिल थे।

निजी स्कूलों का परिणाम 35.12 प्रतिशत रहा, जबकि कुल 32.32 प्रतिशत छात्र और 41.30 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। साथ ही इंप्रूवमेंट परीक्षा में 797 में से 628 छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसमें 27 प्रतिशत छात्र पास हुए। बोर्ड के मुताबिक जो छात्र कंपार्टमेंट में भी फेल हो गए हैं, वे अब मार्च में मुख्य परीक्षा के साथ संबंधित विषय की परीक्षा देंगे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

दून रीजन में यूपी के जिले
अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस।

बोर्ड ने बर्बाद कर दिया साल
सीबीएसई के देहरादून रीजन केंद्र की लापरवाही का खामियाजा छात्रों का साल बर्बाद होने के तौर पर सामने आया है।
रिजल्ट जारी होने के दो महीने बाद तक भी सीबीएसई खामियों का दूर कर रिजल्ट रिवाइज कर रहा है, जबकि अब तक ज्यादातर संस्थानों में 12वीं के बाद की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

सीबीएसई के देहरादून रीजन की ओर से पहली बार दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कराया गया था। लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर हुई लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा।

क्षेत्रीय कार्यालय पर जबर्दस्त हंगामा हुआ तो केंद्रीय कार्यालय ने संज्ञान लिया। पता चला कि प्रैक्टिकल की सूची रीजनल आफिसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रिसीव नहीं की। इसके अलावा भी कई प्रमुख खामियां पाई गईं।

दोबारा मूल्यांकन प्रक्रिया हुई तो अब तक 2197 छात्रों का परिणाम पूरे रीजन से रिवाइज किया जा चुका है। कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के साथ देहरादून रीजन के यूपी और उत्तराखंड के 57 और स्टूडेंट्स का रिजल्ट रिवाइज हुआ।

अब बंद हो गए एडमिशन के रास्ते
रिवाइज मार्कशीट हाल ही में प्राप्त करने वाली प्रीति का कहना है कि अब वह पास तो हो गईं और अंक भी अच्छे हो गए हैं, लेकिन अब एडमिशन के रास्ते बंद हो गए हैं। मुकेश ने बताया कि उनके अंक कम आए थे।

बाद में स्कूल से पता चला कि अभी रिजल्ट रिवाइज होगा। अब उन्हें मार्कशीट तो मिल गई, नंबर भी बढ़ गए लेकिन जहां आगे पढ़ने की इच्छा थी वहां एडिमशन बंद हो चुके हैं।

सवाल यह है कि आखिर बोर्ड की इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय कार्यालय अपने स्तर से जांच कर रहा है और इसकी गाज रीजनल आफिसर पर भी गिर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें