फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में किया बड़ा बदलाव

Wed, 12 Feb 2014 10:17 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों में इस साल से 9वीं और 11वीं के छात्रों को लिखित के साथ अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा भी देनी होगी। इस परीक्षा में अंग्रेजी बोलने की क्षमता परखा जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

बोर्ड ने अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के अंक कम कर उसमें अलग से स्पीकिंग एंड लिसनिंग असेसमेंट(एएसएल) जोड़ दिया है। 

बोर्ड ने अंग्रेजी को माना जरूरी
सीबीएसई के अनुसार छात्र को बेहतर अंग्रेजी बोलने का अभ्यास होना चाहिए, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जरूरी भाषा है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि 15 मार्च तक 9वीं और 11वीं के छात्रों की यह परीक्षा कराकर इसका पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दें।

पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'

9वीं में अब अंग्रेजी का पेपर 70 अंकों का होगा और उसमें 20 अंकों का एएसएल होगा। जबकि 11वीं में अंग्रेजी का पेपर 80 अंकों का होगा और उसमें 10 अंक का एएसएल होगा। बाकी दस नंबर ओटीबीए (ओपन टेक्स्ट बुक एग्जाम) के होंगे।
विज्ञापन


ऐसे होगी विशेष परीक्षा
एएसएल के तहत छात्र को अलग से रिकॉर्डिंग रूम में जाना होगा। यहां दो एग्जामिनर के सामने छात्र की कम से कम 30 मिनट तक अंग्रेजी बोलने की काबिलियत परखी जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

बोलने का लहजा, अंग्रेजी के शब्दों पर पकड़, व्याकरणीय त्रुटियां आदि की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग करने के बाद बोर्ड के पास सीडी में रिकॉर्ड भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें