फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीबीएसई की किताबें मोबाइल पर होंगी ऑनलाइन

Sat, 19 Dec 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ई पाठशाला के तहत एनसीईआरटी की पुस्तकों को ऑनलाइन निशुल्क उपलब्ध कराने के बाद अब जल्द ही सीबीएसई की भी सारी पुस्तकें मोबाइल पर ऑनलाइन निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं शाला दर्पण केमाध्यम से केंद्रीय विद्यालय केबच्चों की सारी जानकारी मोबाइल पर ही उनके अभिभावकों मिल जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने खिचड़ीपुर केंद्रीय विद्यालय परिसर के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। खिचड़ीपुर केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में स्मृति ईरानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने इस केवी को दो पाली में चलाने की घोषणा की। दरअसल, सांसद महेश गिरी व दिल्ली केउपमुख्यमंत्री की ओर से मांग की गई कि इस स्कूल को दो पाली में चलाया जाए। इस मांग को मान लिया गया है और आगामी सत्र से यह केवी दो पाली में चलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में बाल सभा की भी तैयारी

साथ ही जल्द ही इस विद्यालय को दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बच्चों में संस्कार डालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

देशभर के केवी में संगठन जल्द ही नियमित बाल सभा का आयोजन करने की तैयारी भी कर रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सैन्य कर्मी, व अन्य अपने अनुभवों को छात्रों केसाथ साझा करेंगे।

उद्घाटन समारोह में स्मृति ईरानी केसाथ विशिष्ट अतिथि के रुप में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष, सिसोदिया, पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी, केंद्रीय विद्यालय संगठन आयुक्त संतोष कुमार मल्ल, अपर आयुक्त (प्रशासनिक) जी.के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त (शैक्षणिक) उदय नारायण खवाड़े समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बच्चों की शिक्षा में नैतिक शिक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें