केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं लखनऊ के 18 परीक्षा केंद्रों पर होनी हैं। बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर ने परीक्षा के लिए लखनऊ में 18 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे।
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर अपनी मुहर लगाते हुए सभी कॉलेेजों को पत्र भेजकर इस संबंध में सूचित कर दिया है।
सीबीएसई की परीक्षा एक मार्च से शुरू होनी हैं।
बोर्ड ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए इस बार लखनऊ में नवयुग रेडियंस और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही पिछले साल सूची में शामिल किए गए सभी 16 स्कूलों के नाम भी परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किए गए थे।
इन कॉलेजों में केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर, केंद्रीय विद्यालय मेमौरा, केंद्रीय विद्यालय एएमसी, कैथेड्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 के नाम हैं।
इसके अलावा लिस्ट में विकास नगर शाखा, बाल विद्या मंदिर स्कूल चारबाग, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय आईआईएम रोड, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, स्टडी हॉल, एचएल पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, रेड रोज गोमतीनगर और राजाजीपुरम शाखा के नाम भी शामिल हैं।
सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम के अनुसार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों को पत्र भेजा गया है, ताकि परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए तैयारी कर लें।