फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिल गए चेहरे

Sat, 01 Mar 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की बारहवीं की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहला पेपर होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के अभिभावक और उनके स्कूल के शिक्षक भी आए थे।
विज्ञापन


हालांकि बारिश के कारण छात्रों को दिक्कत भी आई। सुबह 9.30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लग गई थी। दोपहर डेढ़ बजे पेपर खत्म होने पर बारिश की वजह से कई स्कूलों के बाहर कुछ देर जाम भी लगा।

पहला पेपर इंग्लिश का था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के खिले चेहरे यह बता रहे थे कि पेपर आसान था।

अधिकतर छात्र-छात्राओं ने जहां यह कहा कि पेपर आसान था, वहीं कुछ विद्यार्थियों को पेपर थोड़ा लंबा लगा। ट्राईसिटी के करीब 15,000 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। करीब 1.30 बजे परीक्षा देकर सेक्टर-8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से निकली गवर्नमेंट मॉडल -8 की छात्रा सुदेश और छात्र विशाल ने कहा कि पेपर काफी आसान था।
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलने से तो सुविधा मिली, लेकिन पेपर देखकर ऐसा लगा कि कुछ टॉपिक को छोड़ दिया गया था।

उधर, सेक्टर-8 के गवर्नमेंट स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे डीएवी-8 के विद्यार्थी जतिन ने कहा कि उन्हें पेपर काफी आसान लगा क्योंकि उन्होंने पूरे सिलेबस की तैयारी की थी।

पेपर के बारे में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 की इंग्लिश की टीचर ममता ने कहा कि ओवरऑल पेपर तो आसान था, लेकिन इस साल नॉवेल के जुड़ने से थोड़ा लंबा हो गया था। पेपर में कुछ तकनीकी खामियां भी नजर आईं। जिन सवालों में विकल्प थे वह एक ही टॉपिक से थे। पेपर देखकर ऐसा भी लगा कि कुछ टॉपिक कवर नहीं हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें