फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE रिजल्टः मिलिए, पंचकूला की टॉपर स्टूडेंट्स से

Tue, 26 May 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बधाइयां! बेटियां एक बार फिर चारों ओर छा गई हैं। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आगे रहकर बेटियों ने खूब नाम रोशन किया है। यही बेटियां अब आईएएस, सीए और इंजीनियर आदि बनने का सपना पूरा करने के लिए उड़ान भरने को तैयार हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रिजल्ट आते ही यह बेटियां खुशी से झूम उठीं। सभी बेटियों ने कहा कि सफलता मेहनत से मिली, लेकिन माता-पिता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। नॉन मेडिकल को छोड़ सभी स्ट्रीम में बेटियां आगे रही हैं। अमरावती विद्यालय से 94.80 फीसदी हासिल करने वालीं ईशु चौधरी ने मेडिकल स्ट्रीम में पढ़ाई की है। उसकी ख्वाहिश आईएएस बनने की है।

बास्केटबाल व अन्य खेलों में आगे रहकर मेडिकल में जिले की टॉपर बनीं ईशु कहती हैं कि आईएएस बनकर समाजसेवा करना चाहती हूं। वहीं, भवन विद्यालय की श्रद्धा ने आर्ट्स में 96.6 फीसदी अंक हासिल किए है। श्रद्धा कहती हैं कि पूरा साल पढ़ाई की। इसी के साथ-साथ टीवी और इंटरनेट पर भी समय बिताया। इस कारण कभी पढ़ाई की टेंशन नहीं रही। श्रद्धा एमबीए करना चाहती है।
विज्ञापन


भवन विद्यालय की ही कृति और प्राची ने कॉमर्स में 95.60 अंक हासिल किए हैं। कृति के पिता सुनील तिवारी बैंक में कार्यरत हैं, जबकि मां सुनीता टीचर हैं। प्राची के मम्मी-पापा दोनों सीए हैं, जबकि भाई ने सीए फाइनल की परीक्षा दी है। प्राची भी सीए बनना चाहती है।

नॉन मेडिकल में शिवांकित अव्वल
अमरावती विद्यालय के शिवांकित ने नॉन मेडिकल में 96.67 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस सफलता पर उनके पिता सुनील, मां व बहन भी सीबीएसई दफ्तर पहुंचीं। शिवांकित का सपना इंजीनियर बनने का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें