फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट के लिए इस वेबसाइट से करें तैयारी

Tue, 04 Nov 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रबंधन संस्थानों में एमबीए में दाखिले के लिए आयोजित होने जा रही कैट परीक्षा की तैयारी अब छात्र पहले ही कर सकते हैं। आईआईएम ने परीक्षा के सैंपल पेपर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इससे अभ्यर्थियों का परीक्षा हल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


आईआईएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) केवल दो दिन 16 व 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के पैटर्न में कुछ मामूली परिवर्तन भी किए गए हैं। अभ्यर्थी इसके मॉक टेस्ट आईआईएम की वेबसाइट पर ऑनलाइन दे सकते हैं।

टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि इस बार कैट के पैटर्न से अभ्यर्थियों को लाभ होगा। जो छात्र मॉक टेस्ट से तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड आईआईएम की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें क्लिक : www.iimcat.ac.in

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें