एक और निजी कंपनी ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा खोलेगी। कंपनी चार जिलों से आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों और अनस्किल्ड वर्कर के पचास पद भरने जा रही है। कंपनी ने शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो निर्धारित की है।
कंपनी 18 से 24 वर्ष आयु वाले युवाओं का चयन करेगी। योग्यता के अनुसार मासिक वेतन चयनित युवाओं को दिया जाएगा। मासिक वेतन के साथ ही कंपनी युवाओं को रहने, खाने, पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करेगी। नालागढ़ की न्यूटेक फिल्टर इंडिया लिमिटेड जिला मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना के रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन करेगी। कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेंगे।
मंडी रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार 8 मार्च, धर्मशाला में 9, हमीरपुर में 10 और ऊना में 11 मार्च को होंगे। कंपनी अनस्किल्ड वर्कर को 7429 रुपये, आईटीआई डिप्लोमा धारकों को 7664 और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को पीएफ काटने के बाद 8904 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगी।
साक्षात्कार के दौरान युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र के माध्यम से ज्वाइनिंग की तिथि बताएगी। जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि हमीरपुर रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार दस मार्च को होंगे।